Maharashtra लाडली बहना योजना: रजिस्ट्रेशन फिर से कब होगा शुरू? जानें मंत्री का बड़ा अपडेट

Maharashtra लाडली बहना योजना: रजिस्ट्रेशन फिर से शुरू?

Maharashtra Ladli Behna Yojana : राज्य की गरीब महिलाओं को हर महीने वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना’ (Mukhyamantri Ladki Bahin Yojana) शुरू की गई है। राज्य सरकार लाडकी बहिन योजना का लाभ हर गरीब परिवार तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है।

Maharashtra Mukhyamantri Meri Ladli Behen Scheme

महाराष्ट्र की मुख्यमंत्री लाडकी बहना योजना (Majhi Ladki Bahin Yojana) के तहत दिसंबर महीने की किस्त लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जा रही है। महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने बताया कि लाडकी बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की छठी किस्त 2 करोड़ 34 लाख लाभार्थी महिलाओं के खातों में जमा करने की प्रक्रिया जारी है। इसके साथ ही, जिन 12 लाख से अधिक पात्र महिलाओं ने अपने बैंक खाते को आधार से लिंक कराया है, उनके खातों में भी लाडकी बहना योजना (Ladki Bahin Scheme) की किस्त जल्द जमा की जाएगी।

महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने मंगलवार को जानकारी दी कि मुख्यमंत्री लाडकी बहना योजना (Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana) के पहले चरण में 67,92,292 महिलाओं के बैंक खातों में किस्त जमा कर दी गई है। उन्होंने बताया कि बाकी पात्र महिलाओं के खाते में भी इसी महीने चरणबद्ध तरीके से राशि भेजी जाएगी।

ladki bahin yojana online apply महाराष्ट्र link

मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि अक्टूबर महीने में आचार संहिता लागू होने के कारण लाडकी बहना योजना की किस्त वितरण प्रक्रिया रोक दी गई थी। अब इसे फिर से चालू कर दिया गया है।

अदिति तटकरे ने लाडकी बहना योजना के नए पंजीकरण प्रक्रिया को लेकर भी अहम जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि जब वर्तमान 1500 रुपये की किस्त को बढ़ाकर 2100 रुपये करने के लिए बजट पेश किया जाएगा, तब इस पर सकारात्मक विचार किया जाएगा। राज्य का बजट पेश होने के बाद लाडकी बहना योजना के लिए नए रजिस्ट्रेशन शुरू होने की संभावना है। इससे राज्य की अन्य पात्र महिलाएं भी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकेंगी।

महाराष्ट्र सरकार ने यह योजना उन महिलाओं के लिए शुरू की है, जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम है। इसके तहत पात्र महिलाओं को 1 जुलाई 2023 से प्रति माह 1500 रुपये दिए जा रहे हैं। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर थी, जिसमें ढाई करोड़ से अधिक महिलाओं ने आवेदन किया था।

हालांकि, अभी तक नए लाभार्थी रजिस्ट्रेशन शुरू नहीं हुए हैं। इसके बावजूद, राज्य सरकार का लक्ष्य है कि लाडकी बहना योजना का लाभ हर गरीब परिवार तक पहुंचे और अधिक से अधिक महिलाओं को इससे सशक्त किया जा सके।

Urban PM Awas Yojana: 2.5 लाख रुपए का लाभ मिलेगा?

Spread the love

Leave a Comment