Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Ladki Bahin Yojana e-KYC 2025: e-KYC अब 60 दिनों के अंदर अनिवार्य, ऐसे करें पूरा

महाराष्ट्र सरकार ने लाडकी बहीण योजना (Ladki Bahin Yojana) के लाभार्थियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। अब सभी महिलाओं के लिए e-KYC पूरा करना अनिवार्य कर दिया गया है। यदि कोई महिला दो महीने (60 दिन) के भीतर e-KYC पूरा नहीं करती, तो उसे मिलने वाली ₹1,500 की मासिक सहायता बंद हो जाएगी।

Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana के लाभ अब केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेंगे, जो समय पर e-KYC complete करेंगी। महाराष्ट्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि योजना का लाभ जारी रखने के लिए महिलाओं को 60 दिनों के भीतर e-KYC करना अनिवार्य है।

लाडकी बहीण योजना क्या है?

यह योजना जुलाई 2024 में शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को वित्तीय मदद देना है।

मुख्य बिंदु:

  • पात्र आयु: 21 से 65 वर्ष
  • परिवार की वार्षिक आय: अधिकतम ₹2.5 लाख
  • हर महिला को सीधे बैंक खाते में ₹1,500 प्रति माह
  • पैसा Direct Benefit Transfer (DBT) से आता है

योजना का उद्देश्य

  • महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता देना
  • परिवार के खर्चों में मदद करना
  • विशेष रूप से ग्रामीण और निम्न-आय वर्ग की महिलाओं को सहारा देना

👉 अब योजना का लाभ लगातार पाने के लिए सभी पात्र महिलाओं को समय पर e-KYC प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

Ladki Bahin Yojana क्यों जरूरी है e-KYC?

✔ योजना में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए।
✔ फर्जी लाभार्थियों को रोकने के लिए।
✔ ₹1,500 की राशि सीधे Aadhaar linked bank account में भेजने के लिए।

e-KYC कैसे करें? (Step by Step)

Step 1 – Official Portal पर जाएं

  • महाराष्ट्र सरकार की official website खोलें।
  • Applicant Login पर क्लिक करें।

Step 2 – Login करें

  • मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालें।
  • OTP से verify करें।

Step 3 – e-KYC Process

  • Aadhaar number भरें।
  • OTP authentication करें।
  • Details verify करके Submit करें।

Ladki Bahin Yojana किन Documents की जरूरत होगी?

📌 Aadhaar Card
📌 Mobile Number (Aadhaar से linked)
📌 Bank Account (Aadhaar linked)

Ladki Bahin Yojana न करने पर क्या होगा?

👉 यदि आप 60 दिन के अंदर e-KYC complete नहीं करतीं, तो ₹1,500 महीना मिलना बंद हो जाएगा।

Ladki Bahin Yojana E kyc निष्कर्ष

Ladki Bahin Yojana e-KYC हर पात्र महिला के लिए जरूरी है। यदि आप योजना का लाभ लेना चाहती हैं, तो तुरंत 60 दिनों के अंदर e-KYC पूरा करें और ₹1,500 महीना पाते रहें।

Government Update:मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना 2025: ₹1,500 महीना मिलेंगे महिलाओं को, ऐसे करें eKYC

Related